30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
Dhurandhar : धुरंधर 2 को प्रोपेगैंडा फिल्म कहे जाने पर डिप्टी सीएम साव ने कांग्रेस पर किया पलटवार
Play video

Dhurandhar : धुरंधर 2 को प्रोपेगैंडा फिल्म कहे जाने पर डिप्टी सीएम साव ने कांग्रेस पर किया पलटवार

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी न तो जनभावना का सम्मान करती है और न ही राष्ट्र के प्रति कोई निष्ठा या सम्मान दर्शाती है....

धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) को प्रोपेगैंडा मूवी बताने पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने 20 मार्च को रायपुर (Raipur) में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी न तो जनभावना का सम्मान करती है और न ही राष्ट्र के प्रति कोई निष्ठा या सम्मान दर्शाती है। कांग्रेस ने केवल अपने राजनीतिक एजेंडे (Political Agendas) के आधार पर ही काम किया है। साव (Deputy CM Arun Sao) ने कहा कि यदि कोई बात उनके हित में नहीं होती, तो वे उसका विरोध करते हैं। बता दें कि कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि फिल्म धुरंधर 2 कुछ लोगों को खुश करने की कोशिश और चाटुकारिता की पराकाष्ठा के अलावा और कुछ नहीं है।

यह भी पढ़ें : धुरंधर 2 फिल्म को पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बताया चाटुकारिता की पराकाष्ठा