मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला को लेकर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने संतुलित आदेश जारी किया है। अदालत ने निर्देश दिया है कि हिंदू पक्ष दोपहर 12 बजे तक पूजा कर सकेगा, इसके बाद मुस्लिम पक्ष नमाज अदा करेगा। वहीं, शाम 4 बजे के बाद हिंदू समुदाय को फिर से पूजा करने की अनुमति दी गई है। मामले को तूल पकड़ता देख प्रशासन अलर्ट मोड में आया और धार का भोजशाला को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। 8 अप्रैल 2003 के एएसआई के आदेश के मुताबिक हिंदुओं को पूजा करने और जुमे को 1-3 बजे तक नमाज अदा करने का उल्लेख किया गया है। इसी आदेश में वसंत पंचमी पर हिंदू समाज पहले से ही पूजा करता आ रहा है, इसलिए कहा गया कि हिंदू समाज पूजा करेगा। लेकिन इसमें ये उल्लेख नहीं था कि अगर जुमा और वसंत पंचमी एक साथ आ रहा है तो क्या स्थिति रहेगी?