सोमवार को जिला न्यायालय परिसर से कलेक्ट्रेट तक अधिवक्ताओं ने रैली निकाली। यहां एडीएम केआर बड़ोले के समक्ष ज्ञापन का वाचन कर अपनी मांगों से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहन गंगराड़े ने कहा कि बाराबंकी के टोल प्लाजा पर हमारे अधिवक्ता के साथ टोल कर्मचारियों ने बेरहमी से मारपीट की। इसके विरोध में सभी अधिवक्ता जमा हुए हैं। इस मामले में गंभीरता से जांच की जाए।
पूर्व सचिव देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अधिवक्ताओं के लिए नेशनल व स्टेट सभी हाइवे पर टोल फ्री किए जाए। जिला अध्यक्ष रविंद्र पाथरिकर का कहना है कि टोल प्लाजाओं में आपराधिक प्रवृति के लोगों को कर्मचारी बनाकर रखा जाता है। हम आए दिन उनके द्वारा सामान्य लोगों के साथ भी मारपीट की घटनाएं होते देखते हैं। इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।