Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

रोशनी से जगमगाया शहर, दीपावली पर घरों-प्रतिष्ठानों पर किया मां लक्ष्मी का पूजन

हिण्डौनसिटी. पांच दिवसीय दीपोत्सव का मुख्य त्योहार दीपावली उल्लास के साथ मनाया। घरों और प्रतिष्ठानों में परम्परा के अनुसार लक्ष्मी मां की पूजा की गई। रंगोली और मांडणों से सजे-संवरे घर-आंगन दीपों और रंगीन बल्बों की झालरों की रोशनी से जगमग रहे। वहीं आतिशबाजी से अमावस की रात में आकाश सतरंगी रोशनी से दमक उठा।

Google source verification

हिण्डौनसिटी. पांच दिवसीय दीपोत्सव का मुख्य त्योहार दीपावली उल्लास के साथ मनाया। घरों और प्रतिष्ठानों में परम्परा के अनुसार लक्ष्मी मां की पूजा की गई। रंगोली और मांडणों से सजे-संवरे घर-आंगन दीपों और रंगीन बल्बों की झालरों की रोशनी से जगमग रहे। वहीं आतिशबाजी से अमावस की रात में आकाश सतरंगी रोशनी से दमक उठा।
दीपावली पर महालक्ष्मी की अगुवानी के लिए लोगों ने बाजार में प्रतिष्ठानों और घरों के मुख्यद्वार व छत की मुंडेर को दीपामालिकाओं से सजाया गया। सांझ ढलने के साथ ही बाजार और कॉलोनियां रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो गए। व्यापारिक वर्ग ने बाजारों में प्रतिष्ठानों पर लक्ष्मी पूजन किया। व्यापारियों ने परम्परा के अनुसार दुकानों में पुष्य नक्षत्र में खरीदी नई पल्ली (बिछावट) बिछा कर लक्ष्मी-गणेशजी व बही-खातों का पूजन किया। बाद में घरों में लक्ष्मी पूजन किया गया। घरों में शाम से देर रात तक धन की देवी लक्ष्मी माता का पूजन किया गया। इस दौरान रिद्धी-सिद्घी देवा गणेशजी व मां सरस्वती की भी पूजा अर्चना की गई। इससे पहले दोपहर में लोगों ने पैतृक स्थानों पर पहुंच लोक देवों कुल के देवी-देवताओं की पूजा कर प्रसाद चढ़ाया। वहीं मंदिरों में पहुंच दर्शन की खुशहाली की मनौती मांगी। शाम को सजी संवरी महिलाओं व युवतियों ने गली, मोहल्लों व कॉलोनियों में घर-घर पहुंच द्वारों पर दीपक रखे। साथ ही बुजुर्ग महिलाओंं से आशीर्वाद लिया।

खरीदारी को बाजारों में उमडी भीड़
बाजार में धनतेरस से शुरू हुआ खरीदारी का दौर दीपावली के दिन सोमवार को परवान पर रहा। मिठाई की दुकानों पर रूपचौदस पर देर रात के बाद सुबह 5 बजे से खरीदारी शुरू हो गई। कई जगह दोपहर में ही मिठाई के काउंटर रीत गए। पटाखे व पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए शाम तक बाजारों में भीड़ भरे हालात रहे। पुलिस ने कई जगह बेरीकेड्स लगा वाहनों को रोक दिया। लेकिन दूसरे रास्तों से बाजार में बाइकों के पहुंचने से जाम के हालात बन गए।

सोशल मीडिया पर रामा-श्यामा
आमतौर पर दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन के बाद लोग दिवाली की राम-श्यामा करने के लिए घरों से बाहर निकलते हैैं, और पास पड़ोस सहित स्थानीय निवासी रिश्तेदारों से मेल मुलाकात करते हैं। इसबार रुबरू हो रामा-श्यामा की परम्परा पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म हावी दिखे। सुबह से रात तक सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर शुभकामना संदेशों का खूब ट्रैफिक रहा।