Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

दुर्गा मां की 61 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकली, दिवाली बाद छाया नवरात्र सा उल्लास

सजीव झांकी के साथ रिमझिम फुहारों के बीच निकली चुनरी यात्रा से माहौल शक्ति की भक्ति से सराबोर नजर आया। आस्था और उल्लास के साथ सैकड़ों महिलाएं जयकारे लगाते हुए मातारानी की चुनरी को थामे यात्रा में शामिल हुई।

Google source verification

हिण्डौनसिटी. मां भगवती जागरण सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को 61 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। सजीव झांकी के साथ रिमझिम फुहारों के बीच निकली चुनरी यात्रा से माहौल शक्ति की भक्ति से सराबोर नजर आया। आस्था और उल्लास के साथ सैकड़ों महिलाएं जयकारे लगाते हुए मातारानी की चुनरी को थामे यात्रा में शामिल हुई। चुनरी यात्रा शाम को मोहन नगर स्थित शीशमहल देवी मां के मंदिर से प्रारंभ होकर तहसील मोड़, नई मंडी, जगदंबा मार्केट, टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा होते हुए काका पैलेस तक पहुंची, जहां मां भगवती की फूल बंगला और 56 भोग झांकी का आयोजन किया गया। दो डीजे और बैण्ड बाजे के साथ निकली चुनरी यात्रा के आगे देवी मा के भक्त लाल पताकाएं थामे चल रहे थे। वहीं यजमान बनना दपती सिर पर माता रानी की भेंट प्रसादी व पोषाक लेकर चल रहा था। यात्रा में सैकड़ों महिलाएं डीजे और बैंड बाजे की धुनों पर माता के जयकारे लगाते निकली। अनेक स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर चुनरी यात्रा का स्वागत किया। चुनरी यात्रा के श्याम मंदिर के पास काका पैलेस पहुंचने पर देवी मां की प्रतिमा स्थापित कर फूल बंगला व छप्पन भोग झांकी सजाई गई। आयोजन समिति के महेश बंसल, मोहित जैन और दीपक फतेहपुर ने बताया कि जागरण में भजन गायक नरेश सैनी (गुडग़ांव), प्रीति शर्मा और निरंजन राजपूत (आगरा), पंकज कटारा, शेखर शर्मा, अंकित अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल देेवी माता के भजनों की प्रस्तुति दी। सजीव झांकियों ने मोहा मन

यात्रा में देवी दुर्गा की प्रतीक नौ बालिकाओं की सजीव झांकियां और मां भगवती की एक भव्य झांकी रथ पर सवार होकर शामिल रही। जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।