30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
राजस्थान के इस क्षेत्र में बैंड-बाजों की मधुर धुन के साथ निकलती है कलश यात्रा, आप भी देखें
Play video

राजस्थान के इस क्षेत्र में बैंड-बाजों की मधुर धुन के साथ निकलती है कलश यात्रा, आप भी देखें

कुड़ी 3 सेक्टर में भागवत कथा

बासनी/जोधपुर. कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 3 में सत्संग समिति की ओर से आयोजित भागवत कथा का गुरुवार को कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। बैंड बाजों की मधुर धुन के साथ निकली कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल हुई। कलश यात्रा गोरेश्वर महादेव मंदिर से शुरु होकर कुड़ी के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंचकर सम्पन्न हुई। कथा का वाचन रामधाम खेड़ापा के रामस्नेही संत गोविंदराम शास्त्री करेंगे। इस अवसर पर जुगल मानधना, नरोत्तम मानधना, किशन सिंह सोलंकी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।