29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
IIT Jodhpur Extension: जयपुर-जैसलमेर में IIT के सेंटर खोलने की तैयारी, jaipur शिफ्ट होंगे कुछ विभाग !
Play video

IIT Jodhpur Extension: जयपुर-जैसलमेर में IIT के सेंटर खोलने की तैयारी, jaipur शिफ्ट होंगे कुछ विभाग !

IIT Jodhpur Extension: जयपुर-जैसलमेर में IIT के सेंटर खोलने की तैयारी, jaipur शिफ्ट होंगे कुछ विभाग !

IIT Jodhpur Extension: स्टूडेंट्स के लिए राजस्थान से बड़ी खबर है। IIT Jodhpur संस्थान का एस्टेंसन कर इसके 1-1 केंद्र जयपुर और जैसलमेर में खोलने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसकी DPR तैयार हो चुकी है। राज्य सरकार सहमत भी है लेकिन केंद्र से एप्रूबल का इंतजार है। केंद्र से स्वीकृति मिलती है तो प्रदेश में आईआईटी जोधपुर के 2 अलग कैम्पस भी होंगे जो इंजिनियरिंग के विद्यार्थियो के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं होगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल Prof. Avinash Kumar Agarwal के अनुसार जोधपुर आईआईटी के एक्सटेंसन का प्रस्ताव है। इसके तहत जयपुर में प्रस्तावित सेंटर पर जोधपुर आईआईटी से 2 या 3 विभाग स्थानांतरित किए जाने की योजना है। एक सेंटर जयपुर ले जाने का उद्देश्य ये भी बताया जा रहा है कि जोधपुर से अच्छी कनेक्टिविटी जयपुर की है। हालांकि मुख्य परिसर जोधपुर में ही रहेगा। इसी के साथ ही जैसलमेर में भी एक्सटेंसन सेंटर की प्लानिंग चल रही है। उन्होंने बताया कि यहां डेजर्ट,एस्ट्रो फिजिक्स से संबंधित रिसर्च के लिए प्लानिंग की जा रही है। हम चाहते हैं वन मीटर टेलिस्कोप इसरो के सहयोग से लगाया जाए। जैसलमेर में केंद्र को लेकर जो प्लानिंग है वो एक लैब के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि इस दोनों ही सेंटरों को लेकर अभी प्लानिंग चल रही है, निर्णय बाकी है। उन्होंने बताया कि देश की कई IIT अभी 2-2 कैंपसों में चल रही हैं। इसी कॉन्सेप्ट पर IIT जोधपुर की प्लानिंग की जा रही है।