9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather Update कोहरे का कहर ! 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी, पारे में भारी गिरावट

Rajasthan Weather Update कोहरे का कहर ! 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी, पारे में भारी गिरावट

Google source verification

Rajasthan Weather Update राजस्थान इन दिनों अति घने कोहरे के आगोश है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश में कई स्थानों पर दृश्यता यानि विजिविलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिन और प्रदेश में कोहरे की यही स्थिति रहने की चेतावनी दी है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार प्रदेश में अभी कुछ दिन और “कोल्ड डे” और “घने कोहरे” DenseFog की स्थिति बरकरार रहेगी। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान ज्यादातर स्थानों पर 4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 11 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं 12 और 13 जनवरी को भी प्रदेश के कुछ भागों में Cold Wave कोल्ड वेव, कोल्ड डे और डेंस फोग की स्थिति बनी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। आइएमडी के अनुसार अगले दो तीन दिन राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग में घना कोहरा छाया रहेगा। विजिविलिटी 100 मीटर से भी नीचे रहेगी। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री नीचे रहेगा। इसी तरह शेखावाटी क्षेत्र में उत्तरी हवा के प्रभाव से रात के न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आएगी। यहां न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।