– आज सवेरे गुलाबी नगर में कभी धूप तो कभी बादल आ रहे
जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे मौसम का मिजाज ठंडा नजर आया। कभी धूप तो कभी बादलों की आवाजाही से मौसम खुशनुमा नजर आया। वहीं मौसम विभाग ने भी आज जयपुर में आज ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में भी बारिश का तंत्र कमजोर पड़ा है। आज प्रदेश में कहीं-कहीं मध्यम से तेज गति से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। आज चित्तौड़गढ़ में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्ट है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। प्रदेश में आज बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों में सर्वाधिक तापमान रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी। इससे मौसम का मिजाज ठंडा बना रहेगा।