4 अगस्त 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में देर रात से ही बारिश का दौर, रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ सुहाना

राजधानी जयपुर में आज फिर एक बार मेघों ने मल्हार गया। देर रात से ही हो रही रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। आज सवेरे से भी आसमान में घनघोर घटाएं छाई हुई हैं। रिमझिम बारिश का दौर जारी है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है।

जयपुर

Murari

Jul 26, 2025

– बारिश होने से तापमान में आई गिरावट, ठंडक घुली

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज फिर एक बार मेघों ने मल्हार गया। देर रात से ही हो रही रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। आज सवेरे से भी आसमान में घनघोर घटाएं छाई हुई हैं। रिमझिम बारिश का दौर जारी है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। इससे मौसम में ठंडक घुल गई है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आज जयपुर, दौसा, अलवर और धौलपुर में आज मूसलाधार बारिश का दौर रहेगा। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आज कोटा, अजेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, प​श्चिमी व सरहदी जिलों को छोड़कर आज कमोबेश पूरे राजस्थान में बारिश का दौर रहेगा।