Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में रात का मौसम होने लगा ठंडा, दिन अभी गर्म, तेवर बरकरार

राजधानी जयपुर में अब रात का मौसम बदलने लगा है। शहर के बाहरी इलाकों में रात में लोगों को अब सर्दी महसूस होने लगी है। वहीं दिन के तेवर अभी भी गर्म बने हुए हैं। दिन में धूप अपने तेवर दिखा रही है। मौसम विभाग ने कहा, दीपावली के बाद मौसम में तेजी से बदलाव होगा और सर्दी का जोर बढ़ेगा।

जयपुर

image

Murari

Oct 16, 2025

– मौसम विभाग ने कहा, दीपावली के बाद मौसम में आएगा तेजी से बदलाव

जयपुर। राजधानी जयपुर में अब रात का मौसम बदलने लगा है। शहर के बाहरी इलाकों में रात में लोगों को अब सर्दी महसूस होने लगी है। वहीं दिन के तेवर अभी भी गर्म बने हुए हैं। दिन में धूप अपने तेवर दिखा रही है। मौसम विभाग ने कहा, दीपावली के बाद मौसम में तेजी से बदलाव होगा और सर्दी का जोर बढ़ेगा। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान में गिरावट देखी गई। इससे इन जिलों में रात में मौसम ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के सभी जिलों में दिन का तापमान चढ़ा रहेगा, इससे लोगों को दिन में आज गर्मी महसूस होगी।