4 अगस्त 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सुबह से ही बारिश का दौर, मौसम हुआ सुहाना

राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही मानसूनी मेघ जमकर मेहरबान हैं। आज सवेरे से काली घटाएं आसमान में छाई हुई थीं, जो सुबह लगभग सात बजे से बरसना शुरू हुई। बारिश का यह दौर आज पूरे जयपुर शहर में है। इससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम में ठंडक घुलने से लोगों ने पड़ रही उमस से राहत की सांस ली।

जयपुर

Murari

Jul 30, 2025

– गुलाबी नगर में आज सवेरे से कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का दौर

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही मानसूनी मेघ जमकर मेहरबान हैं। आज सवेरे से काली घटाएं आसमान में छाई हुई थीं, जो सुबह लगभग सात बजे से बरसना शुरू हुई। बारिश का यह दौर आज पूरे जयपुर शहर में है। इससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम में ठंडक घुलने से लोगों ने पड़ रही उमस से राहत की सांस ली। वहीं आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर रहेगा। प्रदेश के पूर्वी जिलों में आज घनघोर घटाएं बरसेंगी। वहीं हाड़ौती और मेवाड़ अंचल में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही बारिश का दौर चल रहा है। इससे तापमान में गिरावट आई है। आज सवेरे गुलाबी नगर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 25 डिग्री रहने की संभावना है। आज कोटा, चित्तौड़गढ़ में मानसून बारिश हो रही है। वहीं अजमेर, भीलवाड़ा और उदयपुर में बादल छाए हुए हैं। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। आज श्रीगंगानगर में बारिश का दौर रहेगा। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। आज सीकर में भी बारिश का दौर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज रेगिस्तानी जिलों को छोड़कर कमोबेश पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी।