– मौसम विभाग ने दी आज राजधानी जयपुर में बारिश की चेतावनी
जयपुर। कल रात हुई बारिश के बाद आज सवेरे भी राजधानी जयपुर में घटाएं छाई हुई हैं। घटाएं छाने से आज गुलाबी नगर का मौसम में ठंडक दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने भी आज जयपुर में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज प्रदेश के कई जिलों में मानसूनी मेघ मेहरबान रहेंगे। आज पूर्वी राजस्थान के भरतपुर जिले, हाड़ौती संभाग के कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़ में बारिश की संभावना है। वहीं मेवाड़ में भी आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। आज भरतपुर, धौलपुर, अलवर, दौसा और राजधानी जयपुर में बारिश होने की संभावना है। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूतनम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। आज अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान और राजधानी के आसपास के जिलों में आज मानसूनी मेघ मेहरबान रहेंगे। मेवाड़ अंचल में घटाएं छाई रहेंगी, बारिश की संभावना है।