Makar Sankranti 2026 पर जयपुर में पतंगबाजी परवान चढ़ी। मंदिरों में भी पतंगों की झांकी सजाई गईं। खूब दान-पुण्य किया गया। तिल से बने हुए व्यंजन और अन्य सामग्री दान की गई। जलमहल की पाल पर पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित काइट फेस्टिवल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और विधायक बालमुकंदाचार्य ने भी पतंग उड़ाईं। मुख्यमंत्री ने सीएमआर से भी पतंग उड़ाई। शहर के परकोटा क्षेत्र में पतगंबाजी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। परकोटे के बाजार दिनभर लगभग बंद ही रहे। सड़कें सूनी नजर आईं। मौसम भी पतंगबाजी के लिए पूरी तरह अनुकूल रहा जिससे पतंगबाजों ने खूब पेंच लड़ाए। आसमान रंग बिरंगी और आकर्षक पतंगों से सजा नजर आया। देर शाम भव्य आतिशबाजी की गई। पतंगबाजी के दौरान लोगों ने राजस्थानी व्यंजनों खासकर जयपुर की फीणी और घेवर का लुत्फ भी लिया। अतिथि और पर्यटक यहां की मेहमाननवाजी से अभिभूत नजर आए।