– मौसम विभाग ने आज भी दी राजधानी में हल्की बारिश की चेतावनी
जयपुर। आज सवेरे राजधानी जयपुर में मौसम खुशनुमा नजर आया। धूप-छांव की िस्थति रहने से मौसम सुहाना नजर आया। बीते तीन दिन से हो रही बारिश के बाद आज मौसम खुलने से लोगों ने राहत पाई। जयपुर में आज सवेरे हल्की धूप निकली। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज प्रदेश में भी एक-दो जिलों को छोड़कर बारिश का तंत्र कमजोर पड़ा है। आज कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। मौस विभाग के अनुसार आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूतनम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। आज भरतपुर और धौलपुर में बारिश की संभावना है। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। आज उदयपुर में बारिश का अलर्ट है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बादलों की आवाजाही कमजोर रहने से बारिश का तंत्र कमजोर रहेगा।