(राशिफल – रविवार, 3 अगस्त, 2025)
मेष – आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियाँ बना ली हैं। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार में परिवर्तन करें तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
वृषभ – पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षण हो सकता है। भाग्योदय संभव है। जो भी कार्य करें, पूरे आत्मविश्वास और आनंद के साथ करें, सफलता निश्चित है।
मिथुन – नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल रहेगी। कान संबंधी पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है।
कर्क – आर्थिक मामलों के सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही आपका विरोध कर सकते हैं। रुचि अनुसार कार्य मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रह सकती है।
सिंह – वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
कन्या – बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधियों को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
तुला – सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, जिससे तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद रहेगी।
वृश्चिक – कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या कर सकते हैं। कार्यों में हो रही देरी से चिंता होगी। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभ देगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में आ रही रुकावट दूर होगी।
धनु – धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्रोत बनेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर चर्चा होगी।
मकर – रुके हुए कार्यों और योजनाओं को सक्रिय करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव हो सकता है, लेकिन घबराएं नहीं—अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
कुंभ – नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच-समझकर करें। पुराने विवादों से जुड़ी ज़मीन-जायदाद के मसले लंबित रह सकते हैं। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिला सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।
मीन – नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों और बड़ों से मार्गदर्शन अवश्य लें। पूंजी निवेश करते समय सतर्क रहें। दूसरों की बातों में जल्दी फंस जाते हैं—खुद को परिपक्व बनाएं। अध्ययन हेतु कर्ज लेने की नौबत आ सकती है।
ज्यो. पं. चंदनश्याम नारायण व्यास
पंचांगकर्ता, उज्जैन