2 अगस्त 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Vastu Tips: क्या गाड़ी पर भगवान की फोटो लगाना शुभ होता है? जानिए वास्तु और ज्योतिष का नजरिया

Vastu Tips: क्या गाड़ी में भगवान की फोटो लगाना सही है? जानिए धार्मिक आस्था और वास्तु शास्त्र के अनुसार क्या यह शुभ है या नहीं। साथ ही जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और कौन से विकल्प आपकी यात्रा को सुरक्षित और सकारात्मक बना सकते हैं।

भारत

Dimple Yadav

Aug 02, 2025

car me bhagwan ki photo
car me bhagwan ki photo

Vastu Tips: भारत में जब कोई नई कार या बाइक खरीदी जाती है, तो लोग सबसे पहले उसे मंदिर ले जाकर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। वाहन की पूजा करना एक परंपरा बन चुकी है, ताकि यात्रा हमेशा सुरक्षित और शुभ हो। साथ ही, बहुत से लोग अपनी गाड़ी में भगवान की फोटो या मूर्ति लगाते हैं, ताकि ईश्वर की कृपा बनी रहे। लेकिन क्या वास्तव में यह ठीक है? क्या गाड़ी में भगवान की तस्वीर लगाना वास्तु के अनुसार सही माना जाता है? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्या अनीश व्यास से।

धार्मिक आस्था का मामला

लोग भगवान की फोटो इसलिए लगाते हैं ताकि यात्रा के दौरान भगवान उनकी रक्षा करें और किसी भी दुर्घटना से बचाएं। कार में अक्सर गणेश जी, शिवजी, मां दुर्गा या कृष्ण जी की फोटो लगाई जाती है। यह धार्मिक आस्था का प्रतीक है और कई लोग इसे शुभ मानते हैं।

वास्तु शास्त्र क्या कहता है?

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार गाड़ी में भगवान की मूर्ति या फोटो लगाना पूरी तरह से उचित नहीं माना गया है। इसके पीछे कुछ वजहें हैं।
  • गाड़ी एक चलायमान वस्तु है, जिसमें हर तरह की गतिविधि होती है, कभी खाने-पीने की चीज़ें होती हैं, कभी जूते-चप्पल, और कई बार असावधानी से गाड़ी गंदी भी हो जाती है।
  • अगर भगवान की फोटो या मूर्ति गाड़ी में हो और उस पर धूल जम जाए या गंदे हाथ लग जाएं, तो इसे अपवित्र माना जाता है।
  • कई बार लोग गाड़ी में नॉनवेज, शराब या धूम्रपान करते हैं। ऐसी स्थिति में गाड़ी में भगवान की उपस्थिति ठीक नहीं मानी जाती।

क्या किया जा सकता है?

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी यात्रा शुभ रहे, तो इन उपायों को अपनाएं
  • भगवान की फोटो की बजाय ओम, स्वस्तिक या त्रिशूल जैसे शुभ चिन्ह लगाएं।
  • गाड़ी में काले कछुए, नेचुरल स्टोन या क्रिस्टल रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
  • अगर फिर भी आप फोटो लगाना चाहते हैं, तो सफाई और आदर का पूरा ध्यान रखें।