7 अगस्त 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग देखिए, शुक्रवार, 8 अगस्त, 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका के आध्यात्मिक मंच पर, जहाँ हम प्रतिदिन लाते हैं आपके लिए सटीक और प्रामाणिक दैनिक पंचांग। इस वीडियो में जानिए - आज की तिथि, नक्षत्र और योग, शुभ मुहूर्त: विवाह, गृह प्रवेश, वाहन क्रय आदि के लिए, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रराशि, व्रत, पर्व और विशेष तिथि का महत्व, हमारा पंचांग तैयार किया गया है उज्जैन के सुप्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी द्वारा, जिनके गहन अनुभव और ज्ञान के आधार पर आप अपने दिन की योजनाएं बना सकते हैं।

भारत

Kamlesh Kholiya

Aug 08, 2025

(आज का पंचांग – शुक्रवार, 8 अगस्त, 2025)

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 13 सफ़र
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – श्रावण
पक्ष – शुक्ल

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 10:54 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 12:32 से 2:11 तक रहेगा। चर का चौघड़िया 5:28 से सूर्यास्त तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – चतुर्दशी तिथि दिन 2:13 तक होगी तदुपरान्त पूर्णिमा तिथि होगी।

दिशा शूल – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 10:30 से 12:00 तक रहेगा।

नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दिन 2:28 तक होगा तदुपरान्त श्रवण नक्षत्र होगा।
योग – आयुष्मान योग प्रातः 4:09 तक रहेगा तदुपरान्त सौभाग्य योग रहेगा।
करण – वणिज करण दिन 2:13 तक तदुपरान्त विष्टि करण रहेगा।

विशिष्ट योग – रवियोग सूर्योदय से दिन 2:28 तक, सर्वा्थसिदि योग दिन 2:28 से प्रारम्भ,

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 2:13 से रात्रि 1:49 तक, वरद्लक्ष्मी व्रत, चांद्रपूर्णिमा व्रत, जीवंतिका पूजन, झूलन यात्रा पूर्ण (प्रदोष की), नारेली पूणिमा,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मकर राशि में होगा।

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मकर होगी। आज दिन 2:28 तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा तदुपरान्त श्रवण नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ज, जी, खी, खू, खे पर रखे जा सकते हैं।

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. ये राशि शांत स्वभाव की धैर्यवान व सहनशील होती हैं परंतु ये लोभी भी होते हैं। इनका व्यवहार गहन विचार करने वाला व क्षमाशील होता हैं। ये लोग अच्छे व्यापारी होते हैं। ये चर राशि होने के कारण एक स्थान पर एक जगह टिक कर कार्य नहीं कर पाते। अधिकतर तोल-मोल कर बात करते हैं और एकांतप्रिय, तपस्या व तप पसंद करते हैं।

पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्