(राशिफल – शुक्रवार, 8 अगस्त, 2025)
मेष:
आप व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें, अन्यथा समस्याएं बढ़ सकती हैं। निजी जीवन पर भी ध्यान दें। संतान के व्यवहार में रुकावट के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नहीं लगेगा।
वृषभ:
आज का दिन कई अनुभवों से युक्त रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी सफलता से आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। निजी खर्च बढ़ सकते हैं। समय का दुरुपयोग न करें।
मिथुन:
आय से अधिक खर्च न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपके प्रयासों से व्यवसायिक तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव उत्साहवर्धक होंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।
कर्क:
आज व्यापार में अधिक लाभ की संभावना है। जोखिम भरे कार्यों से बचें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करें, परेशानी का कारण बन सकता है।
सिंह:
अपनी सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाएं। दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें। प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है, क्रोध से बचें।
कन्या:
दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित हो सकते हैं। आय में वृद्धि के योग हैं। अपनी बुद्धिमत्ता से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें।
तुला:
आज यश, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट और उपहार मिलने की संभावना है।
वृश्चिक:
मित्रों के सहयोग से निजी समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।
धनु:
लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लें और कार्य करें। समय अनुकूल है, इसका सदुपयोग करें। यात्रा संभव है।
मकर:
आज धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। कार्य के प्रति आपकी दृढ़ता आज आपको अनुकूल सफलता दिलाएगी। नौकरी में तबादला और पदोन्नति के योग हैं। कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ:
जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता हो सकती है। व्यवसाय में नई गतिविधियां लाभदायक रहेंगी। बुद्धि और चातुर्य से कई कार्य सफल होंगे। क्रोध से बचें।
मीन:
आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में तीव्रता हो सकती है। व्यवसाय में नवीन गतिविधियां लाभप्रद होंगी। घर-परिवार में मांगलिक आयोजनों में व्यस्तता रहेगी।
ज्योतिषाचार्य:
*पं. चंदन श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता – उज्जैन*