🌟(आज का पंचांग – गुरुवार, 9 अक्टूबर, 2025)🌟
विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 16 रवि उलसानी
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद् ऋतु
मास – कार्तिक
पक्ष – कृष्ण
श्रेष्ठ चौघड़िये – आज शुभ का चौघड़िया सूर्योदय से 7:54 तक रहेगा। चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 10:47 से 3:08 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 4:35 से सूर्यास्त तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
तिथि – तृतिया तिथि रात्रि 10:55 तक होगी तदुपरान्त चतुर्थी तिथि होगी।
दिशा शूल – आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 1:30 से 3:00 तक रहेगा।
नक्षत्र – भरणी नक्षत्र रात्रि 8:03 तक होगा तदुपरान्त कृत्तिका नक्षत्र होगा।
योग – वज्र योग रात्रि 9:32 तक रहेगा तदुपरान्त सिद्धि योग रहेगा।
करण – वणिज करण दिन 12:39 तक तदुपरान्त विष्टि करण रहेगा।
विशिष्ट योग – यमघंट योग रात्रि 8:03 से सूर्योदय तक,
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 12:39 से रात्रि 10:55 तक, विश्व दृष्टि दिवस, गुरु रामदास जयंती (नवीन मत से),
चन्द्रमा – आज रात्रि 1:23 तक मेष राशि में होगा तदुपरान्त वृष राशि में प्रवेश होगा।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – शुक्र कन्या राशि में प्रवेश दिन 10:49 पर,
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज रात्रि 1:23 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मेष होगी तदुपरान्त वृष राशि होगी। आज रात्रि 8:03 तक भरणी नक्षत्र होगा तदुपरान्त कृत्तिका नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर लू, ले, लो, अ, इ पर रखे जा सकते हैं।
मेष राशि अग्नि तत्त्व व क्षत्रिय स्वभाव राशि है। इसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि में जन्मे बच्चे दबंग, साहसी, कुटुंब का पालन करने वाले, कार्यारम्भ में रूचि रखने वाले, हमेशा सक्रिय, चुनौतियों को स्वीकार करने वाले, जुझारू और थोड़े जल्दबाज होते हैं। व्यवहार से साहसी व तेजस्वी होते हैं। इनकी स्मरण शक्ति तेज होती हैं। ऐसे जातक परोपकारी, कोमल स्वभाव, तेजस्वी, सुशील, सभी के चित को प्रसन्न करने वाले,साहसी, उधमी एवं परिश्रमी होते हैं।
✍️ पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्