🌟(आज का पंचांग – बुधवार, 8 अक्टूबर, 2025)🌟
विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 15 रवि उलसानी
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद् ऋतु
मास – कार्तिक प्रारम्भ
पक्ष – कृष्ण प्रारम्भ
श्रेष्ठ चौघड़िये – आज लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 9:21 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 10:48 से 12:16 तक रहेगा। चर, लाभ के चौघड़िये क्रमशः 3:10 से सूर्यास्त तक रहेंगे। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
तिथि – द्वितीया तिथि रात्रि 2:23 तक होगी तदुपरान्त तृतिया तिथि होगी।
दिशा शूल – आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 12:00 से 1:30 तक
नक्षत्र – अश्विनी नक्षत्र रात्रि 10:45 तक होगा तदुपरान्त भरणी नक्षत्र होगा।
योग – हर्षण योग रात्रि 1:33 तक रहेगा तदुपरान्त वज्र योग रहेगा।
करण – तैतिल करण दिन 4:08 तक तदुपरान्त गर करण रहेगा।
विशिष्ट योग – राजयोग रात 10:45 से सूर्योदय तक
व्रत / दिवस विशेष – अशून्य शयन व्रत, गुरु रामदास जयंती ( प्राचीन मत से ), वायु सेना दिवस, लोकनायक जय प्रकाश नारायण व मुंशी प्रेमचंद पुण्य दिवस, गंडमूल रात्रि 10:45 तक,
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मेष राशि में होगा।
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मेष होगी। आज रात्रि 10:45 तक अश्विनी नक्षत्र होगा। तदुपरान्त भरणी नक्षत्र होगा।आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू पर रखे जा सकते हैं।
मेष राशि अग्नि तत्त्व व क्षत्रिय स्वभाव राशि है। इसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि में जन्मे बच्चे दबंग, साहसी, कुटुंब का पालन करने वाले, कार्यारम्भ में रूचि रखने वाले, हमेशा सक्रिय, चुनौतियों को स्वीकार करने वाले, जुझारू और थोड़े जल्दबाज होते हैं। शारीरिक सौष्ठव को बनाये रखने के लिए सदा क्रियाशील रहते हैं। इनका शरीर स्वास्थ होता हैं। व्यवहार से साहसी व तेजस्वी होते हैं। इनकी स्मरण शक्ति तेज होती हैं।
✍️ ज्यो. पं. श्यामनारायण व्यास
📍 पंचांगकर्ता, उज्जैन