Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

आज का पंचांग, रविवार, 5 अक्टूबर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

रविवार, 5 अक्टूबर 2025 : आज के पंचांग में जानिए आज का श्रेष्ठ चौघड़िया, तिथि, दिशा शूल, राहु काल वेला, नक्षत्र, योग, करण, व्रत / दिवस विशेष, चन्द्रमा, ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन। आइए, पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद् से जानते हैं आज का पंचांग।

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Oct 05, 2025

🌟(आज का पंचांग – रविवार, 5 अक्टूबर, 2025)🌟

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 12 रवि उलसानी
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद् ऋतु
मास – आश्विन
पक्ष – शुक्ल

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज दिन में चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 7:52 से 12:15 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 1:43 से 3:11 तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – त्रयोदशी तिथि दिन 3:04 तक रहेगा तदुपरान्त चतुर्दशी तिथि होगी।

दिशा शूल – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 4:30 से 6:00 तक

नक्षत्र – शतभिषा नक्षत्र दिन 8:01 तक रहेगा तदुपरान्त पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सांय 6:16 तक होगा तदुपरान्त उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होगा।

योग – गंड योग दिन 4:34 तक रहेगा तदुपरान्त वृद्धि योग रहेगा।
करण – तैतिल करण दिन 3:04 तक तदुपरान्त गर करण रहेगा।

विशिष्ट योग – रवियोग प्रातः 8:01 से सांय 6:16 तक, स्वार्थसिदधि योग अंतरात्रि 6:16 से सूयोंदय तक,

व्रत / दिवस विशेष – पंचक, महापात दिन 12:14 से दिन 3:41 तक,

चन्द्रमा – आज रात्रि 12:45 तक कुम्भ राशि में होगा तदुपरान्त मीन राशि में प्रवेश होगा।

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज रात्रि 12:45 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कुम्भ होगी तदुपरान्त मीन राशि होगी। आज दिन 8:01 तक शतभिषा नक्षत्र होगा। तदुपरान्त पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सांय 6:16 तक होगा तदुपरान्त उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होगा। आज दिन 8:01 तक जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा तदुपरान्त लौह पाद होगा।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर सू, ए, ओ, द, दी, दू पर रखे जा सकते हैं।

कुम्भ का स्वामी भी शानि हैं। इनका स्वभाव दयावान, निस्वार्थ, स्वतंत्रताप्रिय, कल्पना शील और देश-विदेश घूमने के शौकीन होते हैं। ये लोग सेल्समेन, वकील व जज होते हैं। ये जातक उच्चाधिकारी, उच्चपदासीन, क्रय-विक्रय, प्रोफेसर, जज-वकील, उच्चपदवी या धनी व्यापारी होते हैं। ये जातक बुद्धिमान, साधन-सम्पन्न, तीव्र स्मरण-शक्ति एवं गंभीर प्रकृति वाले होते हैं।

✍️ पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्