5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Video News: साबरमती जेल में पंजाब मूल के विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या

-विरमगाम रेलवे पुलिस ने बैग चोरी के आरोप में किया था गिरफ्तार

Google source verification

Ahmedabad. शहर के साबरमती सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी के आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। इलाके के एसीपी डी वी राणा ने बताया कि आत्महत्या करने वाले कैदी का नाम निशान सिंह लोहार (31) है जो पंजाब के तरनतारन जिले के मुंडापिंडा गांव का रहने वाला है। उसे 8 जनवरी को विरमगाम रेलवे पुलिस ने सूरत से गांधीधाम जाने वाली ट्रेन से बैग चुराने के आरोप में पकड़ा था। अदालत में पेश करने पर आरोपी को साबरमती जेल में भेज दिया था।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने 16 जनवरी की मध्यरात्रि बाद शांति निकेतन यार्ड के बैरक नंबर चार में बाथरूम में खुद की कपड़े की पगड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तड़के करीब तीन बजे मौत की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। प्रथम दृष्टया आरोपी के आत्महत्या करने की आशंका है।