Ahmedabad. ईरान और इजराइल के बीच शनिवार को युद्ध शुरू हो जाने के चलते अहमदाबाद व गुजरात के कई यात्री सऊदी अरब के के जेद्दा हवाई अड्डे पर फंस गए हैं। इन यात्रियों ने वीडियो जारी करके उन्हें वहां से बाहर निकालने की गुहार लगाई है। सामने आए वीडियो में जेद्दा एयरपोर्ट के बाहर बस में फंसे यात्रियों में से एक ने कहा कि बस में 55 यात्री हैं। वे सभी गुजरात के अहमदाबाद से हैं। उमराह के लिए आए थे। 28 फरवरी को जेद्दा से वापसी की फ्लाइट थी, जिसके चलते वे जेद्दा एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस बीच इराक और इजराइल के बीच युद्ध शुरू हो गया, जिससे वे जेद्दा एयरपोर्ट के बाहर ही फंसे हैं। सभी रोजा रखे हुए हैं। अब स्थिति ऐसी है कि जेद्दा एयरपोर्ट से उन्हें कोई जवाब ही नहीं मिल रहा है। ना ही स्थानीय सरकार की ओर से कोई निर्देश जारी किया है। सभी घंटों से फंसे हुैं। इस स्थिति में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विधायक खेड़ावाला ने सरकार से लगाई गुहार अहमदाबाद के खाडिया, जमालपुर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला ने कहा कि जमालपुर के काफी लोग सऊदी अरब के जेद्दा एयरपोर्ट पर फंसे हैं। कई गुजरात के अन्य शहरों के यात्री भी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए गुजरात सरकार और भारत सरकार से मांग की कि जेद्दा एयरपोर्ट पर फंसे अहमदाबाद व गुजरात के यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। अहमदाबाद दौरे पर आए प्रधानमंत्री से भी उन्होंने इन यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए कदम उठाने की गुहार लगाई।