प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लान्ट का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात ग्लोबल मैप पर ग्रोथ इंजन के रूप में चमका है। साणंद और धोलेरा अब सेमीकंडक्टर फैसिलिटी प्लांट के मुख्य केंद्र बनकर उभरे हैं। वे शनिवार को साणंद में माइक्रोनसेमीकंडक्टर प्लांट के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस प्लांट का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अथक परिश्रम और गुजरात की उद्यमिता के कारण ही लार्ज स्केल और जेट स्पीड से इंडस्ट्रियल ट्रांसफॉर्मेशन संभव हुआ है।
प्रोजेक्ट की गति अभूतपूर्व और कार्यक्षमता
पटेल ने कहा कि जून-2023 में प्रधानमंत्री के वाशिंगटन दौरे के दौरान इस प्रोजेक्ट की घोषणा हुई थी। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन की ओर से 15 जून 2023 को इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के 24 घंटे के भीतर ही गुजरात सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। ऐसी तेजी केवल गुजरात में ही संभव है। इसका कारण है कि हम प्रधानमंत्री की ओर से स्थापित बेंचमार्क और आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर गुजरात के मंत्र के साथ काम करते हैं।
सेमीकंडक्टर क्षेत्र में गुजरात की भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर चिप्स आज डिजिटल युग की रीढ़ हैं। मोबाइल, ऑटोमोबाइल, डिफेंस, स्पेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे हरेक क्षेत्र में इसकी जरूरत है। गुजरात वर्ष 2022 में सेमीकंडक्टर पॉलिसी घोषित करने वाला देश का पहला राज्य था। टेक्सटाइल, डायमंड और फार्मा जैसे परंपरागत क्षेत्रों के बाद अब गुजरात आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते सेक्टरों में भी ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर बनने जा रहा है।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अर्जुन मोढवाडिया, मुख्य सचिव मनोज कुमार दास के अलावा कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
Published on:
28 Feb 2026 09:18 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
