30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
Video News: अहमदाबाद के दास्तान सर्कल के पास कंटेनर से जब्त की एक करोड़ की शराब
Play video

Video News: अहमदाबाद के दास्तान सर्कल के पास कंटेनर से जब्त की एक करोड़ की शराब

राजस्थान मूल के कंटेनर ट्रक चालक को पकड़ा, अन्य तीन आरोपी फरार, चंडीगढ़ से भरी गई थी विदेशी शराब। कंटेनर ट्रक जा रहा था वडोदरा। इस मामले में विदेशी शराब को भरने वाले और वडोदरा में इसे मंगाने वाले सहित तीन गिरफ्तार।

अहमदाबाद. शहर पुलिस की प्रिवेन्शन ऑफ क्राइम ब्रांच (पीसीबी) टीम ने नरोडा के दास्तान सर्कल के पास एक कंटेनर में छिपाकर ले जाई जा रही एक करोड़ रुपए से ज्यादा की विदेशी शराब जब्त की है। इस मामले में राजस्थान के रहने वाले ट्रक चालक को भी पकड़ा गया वहीं तीन अन्य आरोपी फरार हैं।

पीसीबी के मुताबिक टीम को पुख्ता सूचना मिली थी, इसके तहत सरदार पटेल रिंग रोड पर दास्तान सर्कल के समीप नजर रखी गई। दास्तान सर्कल से ओढव की ओर 150 मीटर दूर इस कंटेनर ट्रक को रोका गया। इसकी जांच करने पर अंदर से विदेशी शराब की 22668 बोतल जब्त की गई हैं। इनकी कीमत एक करोड़ 19 लाख रुपए है। इस पर इसके चालक राजस्थान के बाड़मेर जिले की शेडवा तहसील के बामरला गांव निवासी हनुमानराम चौधरी (33) को गिरफ्तार कर लिया है। कंटेनर, ट्रक और शराब सहित कुल एक करोड़ 35 लाख का मुद्दामाल जब्त किया है।

चंडीगढ़ से भरी गई, जानी थी वडोदरा

पीसीबी ने शनिवार को बताया कि जांच में सामने आया कि इस शराब को चंडीगढ़ से हरियाणा पासिंग के इस कंटेनर ट्रक में भरा गया था जिसे वडोदरा ले जाना था। इसमें राजस्थान के उदयपुर निवासी रवि नाम के आरोपी की लिप्तता भी सामने आ रही है। ट्रक जयपुर, उदयपुर, हिम्मतनगर, नाना चिलोडा होते हुए अहमदाबाद में घुसा था और वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे होते हुए वडोदरा जाने वाला था। उससे पहले सूचना के आधार पर इसे अहमदाबाद में रोका और जांच करने पर इसमें से एक करोड़ से ज्यादा की शराब जब्त की गई है।