29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद, May 29, 2026

गुजरात में गर्मी का सितम बरकरार, अहमदाबाद सबसे गर्म शहर

सम विभाग ने 31 मई से 2 जून के बीच उत्तर गुजरात के अरवल्ली, दाहोद, महीसागर, मेहसाणा और साबरकांठा जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के अनेक जिलों में आंधी की आशंका के चलते यलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आगामी दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है। तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम हो सकता है।

Heat wave

अहमदाबाद स्थित साबरमती नदी में नहाते कुछ युवा और किशोर।

Ahmedabad: गुजरात में भीषण गर्मी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। अहमदाबाद शहर में पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो राज्य में सबसे अधिक रहा। हालांकि यह गुरुवार को दर्ज 44.4 डिग्री के मुकाबले कम रहा, लेकिन गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया।

दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग गर्मी व उमस से परेशान नजर आए। खासकर दोपहिया वाहन चालकों, मजदूरों और बाहर काम करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मध्य पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ होते हुए अरब सागर तक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसी सिस्टम के प्रभाव से आगामी दिनों में गुजरात के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले दिनों दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

उत्तर गुजरात में पहले बदलेगा मौस

ममौसम विभाग ने 30 मई से उत्तर गुजरात के बनासकांठा, मेहसाणा, साबरकांठा, अरवल्ली, पंचमहाल, दाहोद और महीसागर समेत कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। 31 मई से 2 जून के बीच उत्तर गुजरात और दक्षिण गुजरात के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अहमदाबाद, गांधीनगर, खेड़ा, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी और वलसाड समेत कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 31 मई से 2 जून के बीच उत्तर गुजरात के अरवल्ली, दाहोद, महीसागर, मेहसाणा और साबरकांठा जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के अनेक जिलों में आंधी की आशंका के चलते यलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आगामी दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है। तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम हो सकता है। गौरतलब है कि अहमदाबाद में गुरुवार को तापमान 44.4 डिग्री तक दर्ज किया गया था इसकी तुलना में शुक्रवार को आंशिक कमी आई है।

राज्य के पांच सबसे गर्म शहर

अहमदाबाद -43.1

भावनगर - 42.7

गांधीनगर-42.7

सुरेंद्रनगर - 41.5

राजकोट - 39.9

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें