30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी, Apr 06, 2026

गंगा में नाव पर शराब पार्टी का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर शराब पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले भी गंगा में नाव पर बिरयानी खाने का वीडियो सामने आया था। अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच […]

up police

उत्तर प्रदेश पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर शराब पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले भी गंगा में नाव पर बिरयानी खाने का वीडियो सामने आया था। अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गंगा के बीच डीजे बजाया और की शराब पार्टी

वीडियो में कुछ युवक नाव पर डीजे बजाकर फिल्मी गानों पर नाचते और शराब पीते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मीरजापुर के बड़ी शीतला मातामंदिर में बधावा ले जाने के दौरान का हो सकता है। परंपरा के अनुसार, माझी समाज के लोग नाव से माता के दर्शन के लिए जाते हैं। आरोप है कि इसी यात्रा के दौरान कुछ युवकों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए गंगा के बीच डीजे बजाया और शराब पार्टी की।

आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

गौरतलब है कि गंगा की पवित्रता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में नदी के बीच डीजे बजाने, शराब पीने और किसी भी तरह की पार्टी करने पर रोक लगी हुई है। इससे पहले भी गंगा में नाव पर इफ्तार के दौरान बिरयानी खाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया था।

अब इस नए वीडियो को भी पुलिस ने संज्ञान में लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो कब और कहां का है। अधिकारियों का कहना है कि सबूत जुटाने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें