30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी, Apr 03, 2026

वाराणसी में युवक की रहस्यमयी मौत, पेड़ से लटका मिला शव,जांच शुरू

वाराणसी के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव के जंगल में गुरुवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों ने बबूल के पेड़ पर काले गमछे के सहारे शव लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच में […]

कमरे में फंदे से लटकता मिला छात्र का शव

कमरे में फंदे से लटकता मिला छात्र का शव

वाराणसी के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव के जंगल में गुरुवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों ने बबूल के पेड़ पर काले गमछे के सहारे शव लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच में जुट गई।

आजमगढ़ जिले का रहने वाला था शख्स

शुक्रवार सुबह मृतक की पहचान संदीप पाण्डेय के रूप में हुई, जो आजमगढ़ जिले के खरिहानी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि संदीप गुरुवार सुबह घर से नाराज होकर करीब 1000 रुपये लेकर मुंबई काम करने के लिए निकला था।

खेती करके घर चलाते थे पिता

संदीप अविवाहित था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता खेती करके परिवार चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें