30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी, Apr 08, 2026

पाइपलाइन लीकेज ठीक करते वक्त हुआ बड़ा हादसा, मिट्टी में दबने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, परिवारों में मातम

केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली बाजार में चौकिया शिवालय के पास बुधवार को पाइपलाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में दो मजदूर पाइपलाइन की लीकेज ठीक करने के लिए वेल्डिंग कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी धंस गई और दोनों मजदूर मलबे में दब गए। इस […]

केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली बाजार में चौकिया शिवालय के पास बुधवार को पाइपलाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में दो मजदूर पाइपलाइन की लीकेज ठीक करने के लिए वेल्डिंग कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी धंस गई और दोनों मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप

मृतकों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले प्रिंस कुमार (20) और निरंजन कुमार महतो (32) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी कोशिशों के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

धंसने को हादसे की मानी जा रही वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढा बहुत गहरा था और वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शुरुआती जांच में मिट्टी धंसने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें