28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पापा की प्रिंसेज लेकिन ससुराल में किया जा रहा प्रताड़ित, सुसाइड नोट लिखकर विवाहिता ने दी जान

शिवपुर इलाके में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें लिखा है कि मैं पापा की प्रिंसेज हूं लेकिन ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है...

2 min read
Google source verification

वाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। विवाहिता ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने खुद को पापा की प्रिंसेज बताया है, लेकिन ससुराल पक्ष द्वारा की जा रही प्रताड़ना को भी सुसाइड नोट में लिखा गया है।

2024 में हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, शिवपुर थाना क्षेत्र के महादेवपुरम कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी है। मृतका का नाम काजल (27) है और उसकी शादी 16 नवंबर 2024 को हुई थी। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है "मेरे माता-पिता ने मुझे बड़े प्यार से पाला था, लेकिन ससुराल में वह प्यार नहीं मिला मैं अपने पापा की प्रिंसेज हूं।"

शादी में खर्च हुए ₹80 लाख

घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। इससे पहले भी काजल ने बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत अपने पति नितेश कुमार सिंह के अलावा ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि शादी में करीब 80 लख रुपए खर्च किए गए, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग और दहेज की मांग कर रहे थे।

चंदौली की रहने वाली थी मृतका

मृतका चंदौली जिले के सकलडीहा की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि लगातार फोन करने के बाद भी काजल का फोन नहीं उठा तो वह शिवपुर स्थित उसके ससुराल पहुंचे। दरवाजा खोलने पर पता चला कि तीसरी मंजिल पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घर में कोई परिवार का सदस्य मौजूद नहीं था।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। काजल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पति नितेश कुमार सिंह, जेठ विवेक सिंह, अभिषेक सिंह, जेठानी, सास और ननद समेत कई लोगों के ऊपर दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।