7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, अमेरिका की ब्लैकमेलिंग पर दिया करारा जवाब

काशी प्रवास के दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अमेरिका द्वारा भारत को ब्लैकमेल करने के विपक्ष के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका का जो शासक है, वह भ्रमित व्यक्ति की तरह व्यवहार करते है। उनके मुताबिक वह सुबह कुछ और कहते है और शाम को कुछ और, […]

2 min read
Google source verification
Pandit Dheerendra Shastri

Pandit Dheerendra Shastri

काशी प्रवास के दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अमेरिका द्वारा भारत को ब्लैकमेल करने के विपक्ष के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका का जो शासक है, वह भ्रमित व्यक्ति की तरह व्यवहार करते है। उनके मुताबिक वह सुबह कुछ और कहते है और शाम को कुछ और, इसलिए ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय हमें यह सोचना चाहिए कि हमें क्या गलत नहीं करना है, न कि केवल यह कि हमें क्या करना है।

इस दौरान पंडित शास्त्री शाम को बाबा दरबार पहुंचे और वहां दर्शन-पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने मां गंगा के भी दर्शन किए। उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के गौ रक्षा अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि जो लोग गंगा, गौ माता, गीता और भगवान गोपाल की रक्षा की बात करते हैं, हम उनके सेवक हैं। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा का यह अभियान हमारी संस्कृति और परंपरा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्य है।

यूजीसी के नए नियमों पर जताई चिंता

पंडित शास्त्री ने यूजीसी के नए नियमों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इन नियमों पर दोबारा विचार होना चाहिए, क्योंकि देश में किसी तरह की खाई या दीवार नहीं बननी चाहिए। सभी लोगों को एकता के धागे में बंधकर रहना चाहिए, तभी भारत एक दिव्य और भव्य राष्ट्र बन सकता है।

लोगों को मिलकर काम करने की जरूरत

उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को संभालकर रखें और अपने मूल्यों को न भूलें। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के समय में देश के लोगों को मिलकर काम करने की जरूरत है। जब हम एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं, तो किसी भी बड़ी चुनौती का सामना आसानी से कर सकते हैं।

अंत में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमें अपने देश की पहचान, संस्कृति और परंपराओं को बचाकर रखना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग