9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपने में खुद को मरते, उड़ते, जानवर के काटते या लकड़ी देखना क्या संकेत देता है? स्वप्न शास्त्र से समझें पहेली

SAPNE ME MAUT, KHUDKO UDTE DEKHNE KA ARTH: स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कोई न कोई अर्थ होता है। इस आर्टिकल में समझिए, सपने में खुदको मरते, उड़ते, जानवर के काटते या लकड़ी देखने का क्या अर्थ होता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Adarsh Thakur

Jan 13, 2026

SWAPNA SHASTRA IN HINDI

SAPNO KA MATLAB IN HINDI: सपने का मतलब क्या होता है? (फोटोः एआई)

धर्म डेस्क। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना भविष्य की किसी घटना का संकेत होता है। इस लेख से समझिए आत्महत्या, उड़ना, जानवरों के काटने और लकड़ी का दिखना किस बात का संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जो चीजें हकीकत में बुरी लगती हैं, वे सपनों में बेहद शुभ भी हो सकती हैं।

आत्महत्या करना या देखना | Suicide in Dream Meaning

यदि आपने भी सपने में खुद या किसी ओर को आत्महत्या करते देखा है, तो घबराएं नहीं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह दीर्घायु यानी लंबी उम्र होने का लक्षण माना जाता है।

आसमान में उड़ना | Flying in the Sky Dream Meaning

अक्सर लोग सपने में खुद को पंख लगाकर या बिना पंखों के उड़ते हुए देखते हैं। लेकिन सावधान! खुद को या किसी और को उड़ते देखना शुभ नहीं माना जाता। यह संकेत है कि आप भविष्य में गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

जानवरों का काटना | Animal Bites Dream Meaning

सपने में अलग जीव का काटना अलग संकेत देता है, जैसे:

  • सांप और काला नाग: यदि सपने में सर्प का काटना राज्य सम्मान या पुरस्कार मिलने का संकेत है। काला नाग देखना और उसका काटना भी अत्यंत शुभ मानते हैं।
  • कुत्ता और बिल्ली: कुत्ते का काटना धन लाभ का इशारा करता है। बिल्ली का काटना प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का संकेत देता है।
  • सिंह और गधा: शेर या चीते का हमला काम में सफलता दिलाता है, जबकि गधे का काटना लंबी उम्र को दर्शाता है।
  • बिच्छू और बंदर: बिच्छू या चूहे का काटना अशुभ माना जाता है। बंदर का काटना भी किसी बुरी खबर मिलने का संकेत हो सकता है।

लकड़ी देखना

यदि आप सपने में लकड़ी उठा रहे हैं या कहीं रख रहे हैं, तो यह बेवजह के विवाद या झगड़े की आशंका को दर्शाता है। ऐसी स्थिति में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना ही समझदारी होता है।

  • हरी-भरी लकड़ी (या जंगल) देखना शुभ होता है और यह सौभाग्य और समृद्धि का संकेत माना जाता है।
  • सूखी या कटी हुई लकड़ी देखना अशुभ माना जाता है। यह जीवन में रुकावटें, आर्थिक नुकसान या परिवार में किसी की सेहत खराब होने का संकेत दे सकता है।

{अस्वीकृति: हम इस लेख में दी गई जानकारियों की सटीकता का दावा नहीं करते। यदि आपको कोई अशुभ सपना दिखे, तो घबराने के बजाय सावधानी बरतें और धैर्य से काम लें। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से मिलें।}

Frequently Asked Questions