4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu Tips for Home Lighting: घर की लाइटिंग कैसे बदलती है आपका जीवन?

Home Lighting Vastu Tips : घर की सही लाइटिंग व्यवस्था स्वास्थ्य, मानसिक शांति और खुशहाली के लिए बेहद जरूरी है। सूर्य का प्रकाश सर्वोत्तम है, जबकि आर्टिफिशियल लाइट का सही उपयोग जीवन में संतुलन लाता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Feb 04, 2026

Vastu Tips for Home Lighting

Vastu Tips for Home Lighting

Home Lighting Vastu Tips : प्रकाश केवल घर को रोशन करने का साधन नहीं है, बल्कि यह जीवन की ऊर्जा का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है। जिस तरह शरीर को भोजन और जल की जरूरत होती है, उसी तरह मन और आत्मा को प्रकाश की आवश्यकता होती है। घर में सही Lighting Arrangement न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि स्वास्थ्य, मानसिक शांति और पारिवारिक सुख-समृद्धि में भी अहम भूमिका निभाती है।

प्रकाश का जीवन और मन पर प्रभाव

प्राकृतिक प्रकाश यानी Sunlight और Moonlight का सीधा असर हमारे शरीर, मन और आत्मा पर पड़ता है। सूर्य का प्रकाश स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को मजबूत करता है, जबकि चंद्रमा की रोशनी मन को शांति देती है। अगर घर में अंधकार अधिक हो और रोशनी कम, तो धीरे-धीरे तनाव, अवसाद (Depression) और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

घर में कैसी हो लाइटिंग व्यवस्था?

घर में हर कोने में प्रकाश की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। कोशिश करें कि दिन में कुछ समय के लिए ही सही, लेकिन सूर्य की रोशनी घर में जरूर आए। यदि आपके घर में नेचुरल लाइट कम आती है, तो Yellow Light का प्रयोग करें, यह गर्माहट और सकारात्मकता बढ़ाती है। जहां पर्याप्त सूर्य प्रकाश हो, वहां White Light भी उपयोगी है।

लिविंग रूम, किचन और मुख्य द्वार पर अधिक रोशनी होनी चाहिए, क्योंकि यही स्थान सबसे ज्यादा उपयोग में आते हैं। पढ़ने-लिखने और काम करने की जगह पर तेज और सीधी रोशनी जरूरी है, जिससे एकाग्रता बढ़ती है।

बेडरूम और बच्चों के कमरे की लाइटिंग

बेडरूम में पूरी तरह अंधकार नहीं होना चाहिए। सोते समय भी हल्की, मध्यम रोशनी रहना बेहतर माना गया है। बच्चों के कमरे में रंग-बिरंगी लाइट्स लगाई जा सकती हैं, लेकिन जहां बच्चा पढ़ाई करता है, वहां सफेद रोशनी सबसे अच्छी रहती है।

बीमार और बुजुर्गों के लिए प्रकाश का महत्व

बीमार और वृद्ध लोगों के कमरे में सूर्य का प्रकाश अवश्य आना चाहिए। साथ ही, वहां हल्की Green Light की व्यवस्था करने से मानसिक शांति और स्वास्थ्य में सुधार होता है।

सूर्य प्रकाश से कैसे उठाएं पूरा लाभ?

उगते सूर्य का प्रकाश सबसे शक्तिशाली माना जाता है। सुबह सूर्य को जल अर्पित करना दरअसल सूर्य की किरणों को ग्रहण करने की प्रक्रिया है। इसके बाद सूर्य की ओर पीठ करके 5–10 मिनट बैठना स्वास्थ्य और मन दोनों के लिए लाभकारी है।

अंधेरे घर में रहने के नुकसान

जहां घर में नेचुरल लाइट नहीं आती और दिन में भी अंधेरा रहता है, वहां रहने वालों का स्वास्थ्य जल्दी बिगड़ता है और डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे घरों में रोशनदान, हल्के पर्दे और पर्याप्त आर्टिफिशियल लाइट का उपयोग जरूर करें।

संबंधित खबरें