
UP ATS Arrested Indian Navy Lance Naik
UP ATS Arrested Indian Navy Lance Naik: उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। आरोप है कि भारतीय नौसेना में तैनात एक जवान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा था। एटीएस ने आगरा से उसे गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आदर्श कुमार उर्फ लकी के रूप में हुई है। वह भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर तैनात था और केरल के कोच्चि स्थित दक्षिणी नेवल कमांड में उसकी पोस्टिंग बताई जा रही है। जांच एजेंसियों के मुताबिक आदर्श पर आरोप है कि वह रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील युद्धपोतों और नौसेना से जुड़ी जानकारी की तस्वीरें आईएसआई तक पहुंचा रहा था। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इसके बदले उसके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे।
सूत्रों के अनुसार जब इस पूरे नेटवर्क की जानकारी एजेंसियों तक पहुंची तो यूपी एटीएस सक्रिय हो गई। लंबे समय तक निगरानी और जांच के बाद टीम ने आगरा में कार्रवाई करते हुए आदर्श कुमार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कब से इस गतिविधि में शामिल था और उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे। रविंद्र मूल रूप से मध्य प्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला था, लेकिन नौकरी के कारण वह आगरा के सदर थाना क्षेत्र के बुंदू कटरा इलाके में रह रहा था।
गौर करने वाली बात यह है कि आगरा से जुड़ा यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इसी शहर से एक व्यक्ति को आईएसआई(ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा जा चुका है। उस आरोपी का नाम रविंद्र कुमार बताया गया था, जो ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करता था। रविंद्र फिरोजाबाद के हजरतपुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में चार्जमैन के पद पर तैनात था।
जांच एजेंसियों का कहना है कि रविंद्र लंबे समय से पाकिस्तान के लिए संवेदनशील जानकारी लीक कर रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत भी मिले थे। बताया जाता है कि वह सोशल मीडिया के जरिए बने संपर्क के बाद आईएसआई के हनी ट्रैप में फंस गया था और एक महिला एजेंट के संपर्क में आ गया था।
Published on:
10 Mar 2026 11:31 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
