
UP weather update अरब सागर में नमी के कारण ऊंचे आसमान पर बादल छाए रहेंगे। जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आ रही है। लोगों को ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह और शाम धुंध छाई रहेगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से बढ़कर निम्न दबाव आज उत्तर पूर्व अरब सागर और उसके आसपास के क्षेत्र में स्थित है।
4 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो रहा है। जिससे मौसम में काफी परिवर्तन आएगा। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया में 16 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा। 4 नवंबर को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार 3 नवंबर को आसमान साफ रहेगा। तापमान 17 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसी प्रकार 4 नवंबर का तापमान 20 से 30, 5 नवंबर का 18 से 30, 6 नवंबर का 15 से 29, 7 नवंबर का 14 से 27, 8 नवंबर का 13 से 27, 9, 10, 11 नवंबर का 13 से 27, 12, 13, 14, 15 नवंबर का तापमान 13 से 26 और 16 नवंबर का तापमान 14 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार इटावा में तीन नवंबर का तापमान 18 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। जबकि 4 नवंबर का तापमान 18 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। 5 नवंबर का तापमान 17 से 30, 6 नवंबर को 14 से 28, 7 नवंबर को 13 से 27, 8 नवंबर और 9 नवंबर को 12 से 26, 10 नवंबर को 12 से 27, 11 नवंबर को 13 से 26, 14 नवंबर को 12 से 25, 15 नवंबर को 13 से 25, 16 नवंबर को 13 से 25 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। इस बीच बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में 3 नवंबर का तापमान 19 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 4 और 5 नवंबर का तापमान 18 से 30, 6 नवंबर का तापमान 14 से 25, 7 नवंबर और 8 नवंबर का तापमान 13 से 27, 9 नवंबर का तापमान 12 से 27, 10, 11 नवंबर का तापमान 13 से 27 रहने की संभावना है। जबकि 12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर का तापमान 13 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
Published on:
02 Nov 2025 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग

