2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12वीं की छात्रा की निर्मम हत्या, चेहरे को पत्थरों से कुचला, चचेरे भाई के साथ गई थी बाजार

Crime News : 12वीं की एक छात्रा की निर्मम हत्या से सनसनी फैली हुई है। धारदार हथियार से कत्ल के बाद चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया गया। वह अपने चचेरे भाई के साथ बाजार गई हुई थी। वारदात के बाद से उसका चचेरा भाई फरार चल रहा है। शक की सुई चचेरे भाई की ओर जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
A 12th class student was brutally murdered in Dhalipur, Vikas Nagar police station area of ​​Dehradun

देहरादून के विकास नगर कोतवाली क्षेत्र में 12वीं की एक छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई है

Crime News : 12वीं की छात्रा की निर्मम तरीके से हत्या का मामला सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। से सनसनीखेज वारदात देहरादून के विकास नगर कोतवाली के ढालीपुर में घटी है। ढालीपुर निवासी 18 वर्षीय मनीषा तोमर 12वीं की छात्रा थी। बुधवार शाम दांत में दर्द होने पर वह अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ बाइक से दवा लेने बाजार गई हुई थी। देर रात तक वह वापस नहीं लौटी। इससे परिजन चिंतित हो उठे। परिजनों ने रात में ही उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी। देर रात गांव से करीब एक किमी दूरी पर झाड़ियों में खून से लतपथ मनीषा का शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। जांच में सामने आया कि मनीषा की गर्दन पर धारदार हथियार से दो बड़े प्रहार किए गए थे। ताकि शिनाख्त न हो सके, इसी को देखते हुए उसका चेहरा भी पत्थरों से कुचला गया था। मौके के हालात देख लोगों की रूह कांप उठी। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हत्या के कारण तलाश रही पुलिस

चचेरी बहन की हत्या के बाद से सुरेंद्र फरार चल रहा है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि सुरेंद्र ने ही मनीषा का कत्ल किया होगा। सवाल उठ रहा है कि आखिर सुरेंद्र ने मनीषा का कत्ल क्यों किया जबकि वह उसी के साथ ही बाजार में दवा लेने गई थी। घटना में सुरेंद्र की संलिप्तता को लेकर भी तमाम सवाल उठ रहे हैं। हत्या की वजह पुलिस खोज रही है। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक सुरेंद्र फरार चल रहा है। उसे पकड़ने के  लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगा।

Story Loader