
फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस
Mass transfer in Unnao police department, one line hazir: उन्नाव में होली के पहले पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेर-बदल किया गया है। एक निरीक्षक और 10 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन हुआ है। जिसमें 9 उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से थाने की ड्यूटी दी गई है। अतुल कुमार वर्मा को सदर कोतवाली का चौकी प्रभारी बनाया गया है। एक को लाइन हाजिर किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने यह आदेश जारी किया है। अपने आदेश में उन्होंने लिखा है कि तत्काल प्रभाव से सभी निरीक्षक और उपनिरीक्षकों स्थानांतरण सूची के अनुसार ड्यूटी ज्वाइन करें।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। स्थानांतरण होने वालों में इंस्पेक्टर राकेश कुमार शामिल हैं। जिन्हें थाना बेहटा मुजावर से बांगरमऊ कोतवाली भेजा गया है। उन्हें बांगरमऊ में अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है।
जारी की गई स्थानांतरण सूची में उपनिरीक्षक अतुल कुमार वर्मा को सदर कोतवाली में सदर चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन से अजय कुमार मिश्रा को थाना बेहटा मुजावर, उपनिरीक्षक साधु शरण को थाना अचलगंज, उपनिरीक्षक अंसार हुसैन रिजवी को थाना बांगरमऊ भेजा गया है।
उपनिरीक्षक मेहताब सिंह को थाना बारासगवर, उपनिरीक्षक शिव बहादुर राव को थाना बीघापुर, उपनिरीक्षक मोहम्मद आरिफ को थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक रमेश सिंह सेंगर को थाना पुरवा, उपनिरीक्षक विद्यासागर शुक्ला को थाना गंगा घाट ट्रांसफर किया गया है। जबकि उप उपनिरीक्षक अंजनी कुमार सिंह को अचलगंज से पुलिस लाइन भेजा गया है।
Published on:
01 Mar 2026 07:09 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
