4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव, Jun 02, 2026

गूगल मैप के चक्कर में बड़ा हादसा! एक्सप्रेसवे पर पलटी जयपुर के श्रद्धालुओं की कार, बाल-बाल बची जान

Google Maps Wrong Route: गूगल मैप के भरोसे रहना जयपुर के 4 दोस्तों को भारी पड़ गया। गंगा एक्सप्रेसवे पर सीएनजी ढूंढते हुए उनकी कार पलट गई। जानिए क्या है पूरा मामला...

Google Maps Wrong Route, Ganga Expressway Accident

गंगा एक्सप्रेसवे पर जयपुर के श्रद्धालुओं की कार पलटी (फोटो सोर्स- Patrika)

Google Maps Wrong Route: उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर उन्नाव में गूगल मैप के एक गलत यू-टर्न और लोकेशन दिखाने के कारण जयपुर के चार तीर्थयात्री एक भयानक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। सीएनजी पंप ढूंढने के चक्कर में उनकी तेज रफ्तार कार एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी से नीचे की तरफ अनियंत्रित होकर पलट गई।

काशी-प्रयागराज के दर्शन कर लौट रहे थे जयपुर

राजस्थान में जयपुर के रहने वाले रवि कुमार शर्मा अपने तीन दोस्तों- अरविंद शर्मा, हर्ष शर्मा और कार्तिक शर्मा के साथ कार से तीर्थ यात्रा पर निकले थे। काशी विश्वनाथ और प्रयागराज के दर्शन करने के बाद चारों दोस्त इसी कार से वापस जयपुर लौट रहे थे।

आधी रात को खत्म हुई CNG और रास्ता भटके

रात के वक्त जब कार गंगा एक्सप्रेसवे पर चल रही थी, तभी कार की सीएनजी खत्म होने लगी। हाईवे पर परेशान होकर ड्राइवर रवि कुमार ने सीएनजी पंप ढूंढने के लिए गूगल मैप चालू किया। गूगल मैप ने उन्हें उन्नाव के बेहटा मुजावर क्षेत्र के जोगीकोट गांव के पास, जो कि एक्सप्रेसवे का हवाई पट्टी वाला हिस्सा है, वहां एक सीएनजी पंप की लोकेशन दिखाई।

इमरजेंसी कट बंद था, ब्रेक मारते ही पलटी कार

ईंधन की टंकी खाली होते देख ड्राइवर ने गूगल मैप के अनुसार कार को हवाई पट्टी पर बने एक इमरजेंसी कट की तरफ मोड़ दिया। हकीकत यह थी कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के इस हिस्से में कोई सीएनजी पंप था ही नहीं और आगे का वह इमरजेंसी रास्ता भी पूरी तरह बंद था। अंधेरे में अचानक सामने रास्ता बंद देख ड्राइवर ने घबराहट में जैसे ही जोरदार ब्रेक लगाए, तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई। गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई।

कार पूरी तरह टूटी, लेकिन सुरक्षित बच गए चारों दोस्त

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के शीशे टूट गए और गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी चारों दोस्तों को सिर्फ मामूली चोट आई और सबकी जान बच गई।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें