Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ेरी के पास पलटी अनियंत्रित कार, पूर्व मंत्री के बेटी व दामाद घायल

घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में कराया भर्ती, कार से जा रहे थे ब्योहारी

less than 1 minute read
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में कराया भर्ती, कार से जा रहे थे ब्योहारी

घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में कराया भर्ती, कार से जा रहे थे ब्योहारी

उमरिया से बांधवगढ़ सडक़ मार्ग में ग्राम बड़ेरी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक़ के किनारे पलट गई। कार में पूर्व मंत्री स्व. राम किशोर शुक्ला की बेटी और दामाद सवार थे।


घटना में दोनों घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार की सुबह पूर्व मंत्री की बेटी अनीता पांडे और दामाद विनय पांडे कार से ब्योहारी जा रहे थे। बांधवगढ़ रोड में ग्राम बड़ेरी के आगे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।


नौरोजाबाद नगर परिषद अध्यक्ष के पुत्र की मौत


नौरोजाबाद में जीएम ऑफिस के पास कार और बाइक की टक्कर में नगर परिषद अध्यक्ष कुशल सिंह के छोटे पुत्र राजन सिंह की मौत हो गई। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजन सिंह बाइक से जा रहा था। जीएम ऑफिस के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे रीजनल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की खबर लगते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। वहां लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया है।