10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य रीवा ने जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, हितग्राहियों से की चर्चा

ओटी, न्यू बॉर्न केयर कॉर्नर, बर्थ वेटिंग रूम का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

less than 1 minute read
Google source verification
ओटी, न्यू बॉर्न केयर कॉर्नर, बर्थ वेटिंग रूम का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ओटी, न्यू बॉर्न केयर कॉर्नर, बर्थ वेटिंग रूम का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रीवा डॉ. एस बी अवधिया ने जिला उमरिया का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। ऑपरेशन थिएटर, प्रसव पश्चात वार्ड, न्यूबॉर्न केयर कॉर्नर, बर्थ वेटिंग रूम का जायजा लिया एवं हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित उपकरणों के सुधार के लिए अनुबंध संस्था एओवी को 72 घंटे के अंदर कंप्लेंट मिलने पर रिपेयरिंग करने के निर्देश दिए।


उन्होंने प्रसव पश्चात वार्ड में हितग्राहियों से मुलाकात करते हुए शीघ्र स्तनपान कराने की बात कही। कंगारू मदर केयर की पद्धति को अपनाने उपस्थित हितग्राहियों को जानकारी दी। संयुक्त संचालक डॉ. जी. एस परिहार ने एसएनसीयू एवं एनआरसी में बेड ऑक्युपेंसी रेट बढ़ाने एवं फॉलोअप बढ़ाने के लिए विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने अस्पताल के नवीन भवन का भ्रमण कर अवलोकन किया। रीवा से आए डिप्टी डायरेक्टर डॉ. घनश्याम मिश्रा रीवा एवं डॉ. रत्नेश द्विवेदी संभागीय जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभय पांडे द्वारा जिला अस्पताल में संचालित अलग-अलग यूनिट का भ्रमण किया गया। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ज्ञानेश मिश्रा एवं टीम द्वारा ब्लड बैंक के रिकॉर्ड देखे गए जो उचित पाए गए।

एनआरसी पैथोलॉजी वार्ड का भी भ्रमण किया। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, अनमोल पोर्टल, बर्थ वेटिंग रूम, गर्भवती माताओं के टीकाकरण, ओल्ड एज ग्रुप 70 प्लस आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही एस चंदेल, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. केसी सोनी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसबी चौधरी, डॉ. ऋचा गुप्ता जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ मुकुल तिवारी जिला क्षय अधिकारी, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी पाली डॉ. पीएल सागर, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी मानपुर डॉ. जैसल आदि उपस्थित रहे।