9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के दावों की खुली पोल, वार्डों में अब भी नहीं पहुंच रहा पानी

जिले के चंदिया नगर में जल प्रदाय परियोजना को लेकर सरकारी दावों और ज़मीनी हकीकत के बीच बड़ा फासला सामने आया है। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (एमपीयूडीसीएल) द्वारा दावा किया गया कि चंदिया जल प्रदाय परियोजना पूरी हो चुकी है और घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। लेकिन जैसे ही यह पोस्ट सोशल सामने […]

less than 1 minute read
Google source verification
चंदिया में एमपीयूडीसीएल की पूर्ण परियोजना पर उठे सवाल

चंदिया में एमपीयूडीसीएल की पूर्ण परियोजना पर उठे सवाल

जिले के चंदिया नगर में जल प्रदाय परियोजना को लेकर सरकारी दावों और ज़मीनी हकीकत के बीच बड़ा फासला सामने आया है। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (एमपीयूडीसीएल) द्वारा दावा किया गया कि चंदिया जल प्रदाय परियोजना पूरी हो चुकी है और घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। लेकिन जैसे ही यह पोस्ट सोशल सामने आई, नगरवासियों ने कमेंट सेक्शन में उन दावों की पोल खोल दी।


जनसंपर्क विभाग के आधिकारिक फेसबुक पेज पर प्रकाशित खबर में बताया गया कि परियोजना की भौतिक प्रगति 100 प्रतिशत और वित्तीय प्रगति 98.5 प्रतिशत है। 21.70 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना को हर घर नल से जल की दिशा में बड़ा कदम बताया गया। इंटेक वेल, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, ओवरहेड टैंक और 35 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन का भी जिक्र किया गया। नागरिक पीयूष शुक्ला ने साफ लिखा कि पूरे नगर में अब तक जलप्रदाय शुरू ही नहीं हुआ है। कई वार्डों में कहीं-कहीं पानी आ रहा है, तो कहीं बिल्कुल नहीं। वहीं अंसार अहमद खान ने सवाल उठाया कि जब आज भी जगह-जगह गड्ढे खुद रहे हैं, नालियां बन रही हैं और पाइपलाइन डाली जा रही है, तो 100 प्रतिशत पूर्णता का दावा कैसे किया जा सकता है।


उन्होंने यह भी बताया कि अभी भी कई इलाकों में पुराना जल आपूर्ति सिस्टम ही चल रहा है। जनसंपर्क अधिकारी अरुणेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि जो तथ्य संबंधित विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए, उन्हीं के आधार पर खबर प्रकाशित की गई। सोशल मीडिया पर आ रहे नकारात्मक कमेंट्स को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने स्पष्टीकरण मांगने की बात कही है।