4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये है श्री महाकालेश्वर मंदिर की नई वेबसाइट, CM मोहन यादव ने किया लोकार्पण

Mahakal Temple Ujjain: मकर संक्रांति पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की शासकीय अधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण किया।

2 min read
Google source verification
official website of Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga

official website of Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga ( फोटो सोर्स: Dr Mohan Yadav FB)

Mahakal Temple Ujjain: मकर संक्रांति पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की शासकीय अधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण किया। नई वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/services/ को सुरक्षित बनाने के साथ इसमें बाबा के भक्तों के लिए शीघ्र दर्शन, पूजन बुकिंग, दान जैसी सुविधाएं शामिल की हैं।

पांच दिवसीय श्रीमहाकाल महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव(CM Mohan Yadav) ने बुधवार को श्री महाकाल लोक में पांच दिवसीय श्रीमहाकाल महोत्सव का शुभारंभ किया। पहले दिन पाश्र्व गायक शंकर महादेवन ने दोनों बेटों के साथ शिव भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, महाकवि कालिदास ने उज्जैन के लिए स्वर्ग से भी सुंदर नगरी की कल्पना की है। आज ड्रोन से उज्जैन को देखने पर इसकी रचना इतनी सुंदर नजर आती है, तो कल्पना कितनी सुंदर रही होगी।

महाकाल उत्सव का नवीन अध्याय प्रारंभ

डॉ. यादव ने आगे कहा, श्रावण उत्सव के समान हमने महाकाल उत्सव का नवीन अध्याय प्रारंभ किया है। देश-दुनिया इस प्राचीन नगरी से परिचित होना चाहिए।

उज्जैन में वन्य मेला लगेगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल की तरह उज्जैन में भी पांच दिवसीय वन्य मेला आयोजित करने की घोषणा की है। मेले में जड़ी-बुटियां, च्यवनप्राश, प्राकृतिक चिकित्सा संबंधी औषधियां आदि वन संपदा मिलेंगी।

Story Loader