4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी का कॉलर पकड़कर खींचते हुए एएसपी के केबिन में पहुंची युवती

mp news: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार।

2 min read
Google source verification
ujjain

girlfriend drags lover to asp office marriage promise (AI-generated image)

mp news: मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपने प्रेमी का कॉलर पकड़कर उसे खींचते हुए एएसपी के केबिन में पहुंच गई। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर रहा है। मामले में महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 83 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

तीन दिन पहले हुआ था समझौता

महिला थाना प्रभारी लीला सोलंकी ने बताया कि तीन दिन पहले युवती और युवक थाने पहुंचे थे। युवती ने सुसनेर के पास गुराड़ी गांव निवासी सूरज शर्मा पर आरोप लगाया था कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं, लेकिन युवक शादी नहीं कर रहा है। उस समय थाने में दोनों के बीच बातचीत कराई गई थी, जिसके बाद दोनों ने लिखित रूप से अपनी सहमति दी थी कि वे आपसी रजामंदी से जल्द शादी करेंगे। इसी आधार पर मामला शांत माना गया था। हालांकि समझौते के महज दो दिन बाद बुधवार को महिला अचानक युवक को साथ लेकर एएसपी कार्यालय पहुंच गई और अपने बयान बदलते हुए गंभीर आरोप लगाए।

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

महिला ने कहा कि आरोपी पिछले करीब पांच साल से उसे शादी का भरोसा देकर संबंध बनाता रहा, लेकिन अब वह शादी के लिए तैयार नहीं है। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ने महिला थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सूरज शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 83 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है। दोनों पक्षों के पहले दिए गए बयान, थाने में हुआ समझौता और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।