6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में इस रेलवे स्टेशन के नजदीक चलती ट्रेन पर पथराव , यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Stone Pelting: उदयपुर के पास देबारी रेलवे स्टेशन के निकट चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटना से रेलयात्रियों में खलबली मच गई है। अचानक हुए पथराव में एक युवती समेत कुछ रेलयात्रियों को चोटें आईं।

2 min read
Google source verification
उदयपुर के नजदीक चलती ट्रेन पर पथराव, घायल युवती, पत्रिका फोटो

उदयपुर के नजदीक चलती ट्रेन पर पथराव, घायल युवती, पत्रिका फोटो

Stone Pelting: उदयपुर के पास देबारी रेलवे स्टेशन के निकट चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटना से रेलयात्रियों में खलबली मच गई है। अचानक हुए पथराव में एक युवती समेत कुछ रेलयात्रियों को चोटें आईं। अचानक डिब्बे से चीख सुनकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात लोगों न चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके, इससे युवती के चेहरे पर चोट आई। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उदयपुर से मदार जा रही थी ट्रेन

जानकारी के अनुसार, उदयपुर से मदार चलने वाली ट्रेन राणा प्रताप नगर स्टेशन से सुबह 11.34 बजे रवाना हुई। ट्रेन करीब 11.40 बजे देबारी स्टेशन के पास मेघवालों की घाटी नामक बस्ती के समीप अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। जनरल कोच की खिड़की के पास बैठी एक युवती के मुंह पर पत्थर लगा। इससे युवती का चश्मा टूट गया और नाक से तेजी से खून बहने लगा।

यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया

घटना के बाद डिब्बे से चिल्लाने की आवाजें आने लगी। अन्य यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया। आसपास देखने पर कोई भी दिखाई नहीं दिया। इसके बाद ट्रेन करीब एक किलोमीटर आगे देबारी स्टेशन पर जाकर रुकी। वहां घायल युवती को स्ट्रेचर से नीचे उतारा गया और एंबुलेंस के माध्यम से एमबी अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना पर जीआरपी एसएचओ गोवर्धन सिंह भाटी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। घायल युवती की पहचान फतहनगर निवासी शिफा (25) के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के साथ उदयपुर से फतहनगर जा रही थी। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिखरे मिले कांच के टुकड़े

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना होने के बाद कोच में अफरा-तफरी मच गई। युवती की सीट के करीब कांच के कुछ टुकड़े मिले, इससे अन्य यात्रियों को लगा कि किसी ने कांच की बोतल ट्रेन में फेंकी है। लेकिन बाद में पता चला कि युवती चश्मे का कांच टूटकर बिखर गया। यह कांच युवती के चेहरे पर भी लगा।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग