
Rajasthan Panchayat Elections 2026 (Patrika File Photo)
Rajasthan Panchayat Elections: पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। उदयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर नमित मेहता ने चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग अधिकारी (RO) और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (ARO) की नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए हैं।
उदयपुर में पंचायत समितियों का समीकरण पिछले कुछ समय में काफी बदला है। पहले जिले में 22 समितियां थीं, लेकिन सलूंबर के नया जिला बनने के बाद 6 समितियां वहां चली गईं, जिससे उदयपुर में संख्या 16 रह गई थी।
अब राज्य सरकार द्वारा नाई, कल्याणपुर, सुलाव और ओगणा के रूप में चार नई पंचायत समितियों के गठन के बाद यह संख्या फिर से बढ़कर 20 हो गई है। प्रशासन ने वार्ड पुनर्गठन और नवसृजन के बाद जो अंतिम तस्वीर पेश की है, वह इस प्रकार है...
कुल पंचायत समितियां: 20
जिला परिषद वार्ड: 47
पंचायत समिति वार्ड: 318
ग्राम पंचायतें: 590
ग्राम पंचायत वार्ड: 4,948
चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारियों (SDM), अतिरिक्त/उप आयुक्तों और विभिन्न विभागीय अधिकारियों को रिटर्निंग अधिकारी (RO) नियुक्त किया है।
वहीं, स्थानीय स्तर पर सहायता के लिए तहसीलदारों और उप तहसीलदारों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ARO) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गिर्वा, बड़गांव, गोगुन्दा, वल्लभनगर, कोटड़ा और ऋषभदेव सहित जिले की सभी 20 समितियों में इन अधिकारियों ने कमान संभाल ली है।
Updated on:
06 Feb 2026 12:44 pm
Published on:
06 Feb 2026 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
