Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : संसद के मानसून सत्र में मदन राठौड़ का रहा जलवा, 57 प्रश्न पूछकर रहे टॉप पर, लेकिन सोनिया गांधी ने सबको चौंकाया

Rajasthan MP in Parliament : संसद का शीतकालीन सत्र जल्द शुरू होने वाला है। पर बीते मानसून सत्र में राजस्थान के सांसदों का रिपोर्ट कार्ड आया है। राजस्थान के किस सांसद ने लोकसभा व राज्यसभा में अपना जलवा कायम किया तो कौन सा सांसद बिल्कुल मौन रहा। सोनिया गांधी और चुन्नीलाल गरासिया ने तो कमाल ही कर दिया है। जानें सबका हाल।

2 min read
Google source verification
Parliament monsoon session Rajasthan Madan Rathore dominated He topped 57 questions Sonia Gandhi failed

ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

Rajasthan MP in Parliament : संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने की तैयारी की जा रही है, जिसमें बीते मानसून सत्र की समीक्षा की जाएगी। इसी बीच मानसून सत्र में पूछे सवालों के आधार पर राजस्थान के सांसदों का रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। राज्यसभा सदस्य और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शीर्ष पर हैं, वहीं उदयपुर से राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया सबसे नीचे हैं। उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत प्रदेश की रैंक में तीसरे स्थान पर हैं।

संसद के दोनों सदनों को मिलाकर प्रदेश से 35 सांसद हैं। मानसून सत्र में सर्वाधिक 57 प्रश्न पूछकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ प्रदेश में पहले नंबर पर हैं। राजस्थान से ही राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी और चुन्नीलाल गरासिया प्रश्न पूछने वालों में नहीं रहे। दूसरे स्थान पर जालौर के सांसद लुंबाराम चौधरी हैं।

बीएपी से सांसद राजकुमार रोत भी पीछे

बांसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद राजकुमार रोत ने उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत की ओर से पूछे गए सवालों से आधे भी नहीं पूछे। सवालों में भी राजकुमार रोत का फोकस छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार पर ज्यादा रहा।

उपस्थिति में भी रावत और अग्रवाल आगे

संसद में पिछले एक साल में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल और उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत की उपस्थिति शत प्रतिशत रही है। ऐसे में दोनों की गिनती जागरूक सांसदों में भी हुई है।

मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष नहीं पूछ सकते सवाल

अर्जुनराम मेघवाल, भागीरथ चौधरी, भूपेंद्र यादव, गजेंद्रसिंह शेखावत,रवनीत सिंह बिट्टू और ओम बिरला।

राजस्थान का रैंक कार्ड

नाम - सदन - सवाल
मदन राठौड़ राज्यसभा 57
लुंबाराम चौधरी लोकसभा 44
मन्नालाल रावत लोकसभा 41
पीपी चौधरी लोकसभा 41
दामोदर अग्रवाल लोकसभा 39
नीरज डांगी राज्यसभा 39
महिमा कुमारी लोकसभा 35
प्रमोद तिवारी राज्यसभा 32
मुकुल वासनिक राज्यसभा 27
दुष्यंत सिंह लोकसभा 25
राहुल कस्वां लोकसभा 23
रणदीप सुरजेवाला राज्यसभा 22
हनुमान बेनीवाल लोकसभा 22
अमराराम लोकसभा 22
मंजू शर्मा लोकसभा 21
राव राजेंद्रसिंह लोकसभा 21
उम्मेदाराम बेनीवाल लोकसभा 20
मुरारीलाल मीणा लोकसभा 19
राजकुमार रोत लोकसभा 19
कुलदीप इंदौरा लोकसभा 19
हरिशचंद्र मीणा लोकसभा 17
घनश्याम तिवारी राज्यसभा 15
ब्रिजेंद्र सिंह ओला लोकसभा 14
राजेंद्र गहलोत राज्यसभा 13
सीपी जोशी लोकसभा 12
संजना जाटव लोकसभा 10
भजनलाल जाटव लोकसभा 4
चुन्नीलाल गरासिया राज्यसभा 0
सोनिया गांधी राज्यसभा 0