4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेंट्रल इंडिया का सबसे पुराना चर्च है इंदौर व्हाइट चर्च। इसे गर्वनर जनरल ऑफ इंडिया, रोबर्ट एम सी हेमिल्टन ने 1858 में बनवाया था। यह चर्च ब्रिटिश आर्किटेक्चर की कला का दर्शाता है। यह ब्रिटेन के चर्च की तरह ही बहुत ही भव्य और आलीशान चर्च है। इसे खासकरके क्रिश्चिन कम्यूनिटी के लिए ही बनाया गया था और वे आर्मी ऑफिसर जो स्वतंत्रता के पहले यहां आते थे। यह इमारत शहर के बीचों बीच खड़ी सफेद शफ्फाक, व्हाइट चर्च, क्रिश्चियन समाज के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस चर्च मे रौनक क्रिसमस और न्यू ईयर के समय ज्यादा देखने को मिलती है। व्हाइट चर्च को सैंट्रल इंडिया के सबसे पुराने चर्च का दर्जा प्राप्त है। चर्च की इमारत ब्रिटिश स्थापत्य कला का सुंदर नमूना दिखाई देता है। माना जाता है कि सैंट्रल इंडिया की महू छावनी में इंग्लैंड से कई ब्रिटिशर्स आते थे। उन्हीं के लिए इस चर्च का निर्माण करवाया गया था। आज भी शहर के अधिकांश क्रिश्चियन इसी चर्च के आस-पास बसी व्हाइट चर्च कॉलोनी में रहते हैं। यहां रोज कैरोल भी गया जाता है। जो कि क्रिश्चियन समाज का है। इस चर्च में एक अद्भुत शांति का अहसास होता है। यहां ही पवित्र सकारात्म ऊर्जा वक्ति के मन को प्रसन्न कर देती है।