फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट 39 दिनों तक चलेगा और 11 जून से 19 जुलाई तक संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में आयोजित होगा। इस बार 48 टीमों को चार-चार टीमों के 12 ग्रुप में विभाजित किया गया है। हर टीम ग्रुप चरण में तीन मैच खेलेगी। मैचों में जीत पर 3 अंक, ड्रॉ पर 1 अंक और हार पर शून्य अंक दिए जाएंगे। प्रत्येक ग्रुप से टॉप-2 टीमें सीधे नॉकआउट चरण में पहुंच जाएंगी। इसके अलावा, अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें भी अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लेंगी। इस प्रकार कुल 32 टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी, जिसे ‘राउंड ऑफ 32’ कहा जाएगा। इसके बाद राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस विश्व कप में कुल 104 मैच आयोजित होंगे।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
