
मशहूर सिंगर-कंपोजर MC सबेसन का निधन (फोटो सोर्स: गायक इंस्टाग्राम)
MC Sabesan Passed Away: हिंदी सिनेमा के बाद अब साउथ सिनेमा में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। तमिल सिनेमा के मशहूर म्यूजिक-कंपोजर और गायक एमसी सबेसन ने 68 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से वह बीमार थे।
जानकारी के मुताबिक, म्यूजिक-कंपोजर और गायक एमसी सबेसन (MC Sabesan) का अंतिम संस्कार, आज शुक्रवार, 24 अक्टूबर दोपहर 3 बजे चेन्नई में किया जाएगा। एमसी सबेसन के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा (कार्तिक) और दो बेटियां- गीता और अर्चना है। उनके चले जाने से भारी क्षति हुई है। आम लोग समेत सभी बड़े स्टार उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
सबेसन और मुरली की प्रसिद्ध संगीत जोड़ी अब टूट गई है। सबेसन के निधन के साथ ही एक ऐसा संगीत अध्याय खत्म हो गया है, जिसने तमिल सिनेमा को अनगिनत यादगार धुनें दीं।
बता दें सबेसन, जिन्हें लोग प्यार से सबेश (MC Sabesan) के नाम से जानते थे। सबेश और मुरली असल जिंदगी में भाई थे, और साथ मिलकर उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों का संगीत तैयार किया। उनकी जोड़ी ने ‘गोरिपलायम’, ‘मिलगा’, ‘थवमई थवमिरुंधु’, ‘पाराई’, ‘अदैकालम’, ‘इमसाई अरासन 23वीं पुलिकेसी’, ‘पोक्किशम’, ‘एंगल आसन’ और ‘कूडल नगर’ जैसी हिट फिल्मों में अपना जादू बिखेरा।
सबेश न केवल एक काबिल म्यूज़िक डायरेक्टर थे, बल्कि एक बेहतरीन प्लेबैक सिंगर भी थे। उनकी आवाज और धुनों ने तमिल सिनेमा में जो रंग भरे, वो हमेशा याद किए जाएंगे।
अभिनेता कायल देवराज ने मशहूर संगीतकार एमसी सबेसन के निधन की पुष्टि की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “23 अक्टूबर को संगीतकार सबेसन का निधन हो गया। वे प्रसिद्ध संगीतकार और गायक ‘थेनिसाई थेंड्राल’ देवा के छोटे भाई थे। सबेश, जो संगीतकार एवं फिल्म संगीतकार संघ के अध्यक्ष भी थे, का निधन आज दोपहर करीब 12:15 बजे चेन्नई में अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण हुआ।”
Published on:
24 Oct 2025 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग

